मथुरा में गोंडा के दो युवाओं को राष्ट्रीय कार्यकारणी से मिला सर्वोच्च सम्मान
मनकापुर (गोंडा) : विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मथुरा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में गोंडा जिले का नाम रोशन हुआ। संगठन में प्रदेश मंत्री के पद पर रहते हुए गौ रक्षा, जीव दया,जनसेवा और संगठनात्मक निष्ठा से कार्य करने के लिए क्षेत्र के दो युवाओं शांति भूषण त्रिपाठी एवं कृष्ण मोहन को मंच पर राष्ट्रीय कार्यकारणी से मिला मिला सर्वोच्च सम्मान,
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने संगठन के नियमों का कड़ाई से पालन करने और क्षेत्र में गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दोनों युवाओं की सराहना की। सम्मान समारोह के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कृष्ण मोहन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मार्गदर्शकों और समर्थकों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी अपनों का है जिनका प्यार, मार्गदर्शन और समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा है। इस प्रेरणा दायी स्नेह के लिए मैं आप सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
रिपोर्टर : बी के ओझा
No Previous Comments found.