माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद बना महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी मंच

गोंडा :  देवीपाटन मण्डल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को "माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। 
- श्रीमती शुफ़िया बनो पुत्री मो० रज्जाक निवासी ग्राम रमवापुर गोविन्दा का पात्र गृहस्थी योजना का राशन कार्ड बना दिया गया है।
- श्रीमती नीलम पत्नी छबूलाल ग्राम किंधौरा पूरे जयपत्तर थाना तरबगंज तहसील तरबगंज जनपद गोंडा का दोनों पक्षों का आपसी विवाद सुलह समझौता कर दिया गया है।
- श्रीमती सरस्वती पत्नी श्री गंगाराम निवासिनी ग्राम चौधरी पुरवा मौजा हीरापुर कमियार थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा के हिस्से की भूमि पर पैमाइश करा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
वहीं, तहसील तरबगंज के ग्राम किंधौरा पूरे जयपत्तर निवासी नीलम की सीमा विवाद संबंधी शिकायत का भी सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। तहसीलदार की जांच में भूमि की सीमा को लेकर विवाद की पुष्टि होने पर राजस्व अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराकर विवाद समाप्त करा दिया। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद शेष नहीं है।

मण्डल प्रशासन का कहना है कि "माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद" महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी मंच बन चुका है। राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, वरासत, भूमि विवाद, घरेलू उत्पीड़न, पेंशन तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई कर महिलाओं को शीघ्र राहत दिलाई जा रही है, जिससे प्रशासन के प्रति उनका विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है। आज माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद में कुल 35  शिकायतों का निस्तारण किया गया

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.