एलबीएस डिग्री कॉलेज में बीएससी-बायो की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पुनः शुरू

गोंडा : श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा में वर्तमान सत्र के लिए बीएससी-बायो ग्रुप की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करा लें। पंजीकरण के उपरांत उपलब्ध सीटों के आधार पर तत्काल प्रवेश लिया जा सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि सीटें सीमित होने के कारण विलंब न करें और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण पोर्टल पुनः खोला गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण कराकर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। गौरतलब है कि महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पहले से जारी है।

 

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.