झूलेलाल महोत्सव में झांकियों (नाट्य मंचन) द्वारा दिया समाज को संदेश

गोंडा :  नगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में झांकियों (नाट्य मंचन) द्वारा समाज को संदेश दिया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले प्रभु झूलेलाल की आरती उतारी गई। उसके बाद पांजड़ा गान गाया गया । तत्पश्चात झांकियों (नाट्य मंचन) का कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले झूलेलाल ,चालीहा का चमत्कार झांकी का प्रदर्शन हुआ। जिसमें चालीहा व्रत रखने से हुए चमत्कारों के बारे में बताया गया। इस झांकी में भरत, विशेष, यश, पंखुड़ी, डिंपी, निधि, शिवन्या ने अपना अभिनय प्रदर्शित किया। दूसरी झांकी भगवान झूलेलाल की आरती प्रदर्शित की गई। इस झांकी में सिंधुजा और परम ने अभिनय किया। तीसरी झांकी में लाल साईं की कृपा नाटक का मंचन किया गया। इस झांकी में पार्थ, मान्यता, अवनी, किट्टू, दीशु, कृपा, सर्वेश ने अभिनय किया। चौथी झांकी रानी लक्ष्मीबाई के ऊपर दिखाई गई। इस झांकी के माध्यम से रानी लक्ष्मी बाई के असमंजस और सही निर्णय के बारे में जानकारी दी गई। इस झांकी में सानवी जसवानी ने अपना हुनर दिखाया। पांचवी एवं अंतिम झांकी में लाल साईं की महिमा का बखान किया गया। इस झांकी में आशा मध्यान, गरिमा खत्री, भावना तलरेजा, दिव्या लधवानी, साक्षी नेभानी ने अपना अभिनय दिखाया।कार्यक्रम की अंत में पल्लव (अरदास)  पाया गया। तत्पश्चात सब ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.