मनोविज्ञान विभाग द्वारा सकारात्मक मनोविज्ञान विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
गोंडा - कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एल0 बी0 एस0 पी0 जी0 कालेज गोण्डा की मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा डा0 ममता शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित करके किया। मनोविज्ञान विषय के व्यावहारिक पहलू पर जोर देते हुये आज का व्याख्यान मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने सकारात्मक मनोविज्ञान के कुछ सकारात्मक विषय जैसे आशा, आन्तरिक पहलू, क्षमा, करूणा,कृतज्ञता,सकारात्मक सोच आदि पर अपने विचार प्र्रस्तुत किये। महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डा0 आनन्दिता रजत ने मुख्य अतिथि डा0 ममता शर्मा को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में छात्राओं को सकारात्मक मनोविज्ञान पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कर्म एवं विश्वास पर बल दिया तथा उन्होंने छात्राओं को अहम (आई0 फैक्टर) से दूर रहने की सलाह दी। प्रतियोगिता में 14 छात्राओेें ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान श्रेया मिश्रा, द्वितीय स्थान यशी श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान कनीज फातिमा को प्राप्त हुआ जिन्हें निर्णायक मण्डल द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टों देकर सम्मानित किया। निर्णायक मण्डल में डा0 ममता शर्मा तथा डा0 सीमा श्रीवास्तव की भूमिका रही। कार्यक्रम की रूपरेखा मनोविज्ञान विभाग की श्रीमती कंचनलता पाण्डेय द्वारा बनायी गयी। विभाग की प्रवक्ता डा0 साधना गुप्ता एवं डा0 विमला के सहयोग से कार्यक्रम को व्यवहारिक रूप प्रदान किया गया। डा0 सीमा श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन शैली सकारात्मक हो तो जावन सुखमय वा सरल हो सकता है। कार्यक्रम का समापन ज्ञानस्थली गीत एवं राष्ट्रगान गाकर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप स श्रीमती रंजना बन्धु,डा0 हरप्रीत कौर,डा0 मौसमी सिंह, डा0 नीतू सिंह,डा0 अमिता श्रीवास्तव,अनु उपाध्याय,सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.