बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एआर कोआपरेटिव का वेतन रोकने के निर्देश

गोंडा - कलेक्ट्रेट सभागार गोंडा में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सभी संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व/विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर- करेत्तर की पूर्ति नहीं की गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वहीं बैठक के दौरान जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन अधिकारियों के न्यायालय पर 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के पुराने वाद लंबित हैं उन सभी वादों को नियमानुसार दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाय। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर एआर कोआपरेटिव का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत मनकापुर में आईजीआरएस शिकायत डिफॉल्टर होने पर अधिशासी अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धानेपुर को कड़ी चेतावनी के साथ निर्देश दिये गए हैं कि यदि आईजीआरएस शिकायतों का फीडबैक सही नहीं आया तो आपके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। बैठक के दौरान कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जिन जिन लेखपालों आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत डिफॉल्टर होगी, उन लेखपालों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया और शिकायत डिफॉल्टर हुई या फीडबैक असंतोष जनक प्राप्त हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने बैठक के दौरान यह भी कहा है कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, उपजिलाधिकारी मनकापुर, उपजिलाधिकारी तरबगंज, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार, तहसीलदार तरबगंज, प्रभारी तहसीलदार मनकापुर सहित सभी संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.