थाना समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं,दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण

गोण्डा - थाना तरबगंज परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान थाना अतिरिक्त प्रभारी, राजस्व निरीक्षक अवधेश दुबे एवं सुशील पांडे सहित संबंधित अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

अधिकारियों ने शेष शिकायतों के भी नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है।

रिपोर्टर - शिवराम पांडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.