बाबा भोलेनाथ की बारात में झूमे श्रद्धालु
गोण्डा : मे सावन मास के पावन अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष छठी बार शिव महापुराण कथा एवं पार्वती पूजन का आयोजन , गोनार्द् लान किया जा रहा है। आयोजन के तृतीय दिवस पर पीठाधीश्वर संत कथा व्यास श्री रविशंकर जी महाराज गुरुभाई के सानिध्य में बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार गोंडा की तरफ से आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा एवं सवालाख पार्थिव पूजन के
कथा में उपस्थित मुख्य यजमान के रूप में संतोष सोनी एवं समस्त शिव भक्तों को कथा का श्रवण पान करवाया।तृतीय दिवस की कथा का मूल रूप भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप के प्रकट होने की कथा रुद्रसंहिता का वर्णन करते हुए भगवान शंकर के गण श्री कुबेर जी की कथा को विस्तार से समझाया।इसके साथ दीपदान का महत्व समझाया और सती जी की कथा का वर्णन भी किया।कथा में 12 ज्योतिर्लिंग का वर्णन करते हुए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की भी कथा सुनाई।शिव बारात निकली जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने खूब झूमे।
शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान संतोष सोनी एवं आरती सोनी रहे। कथा के दौरान संदीप मल्होत्रा, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी,संजय रस्तोगी,राकेश कसौधन, शिव शंकर सोनी,सोम सोनी,शिवकुमार सोनी, देवेंद्र सोनी, गोविंदे महराज ,राहुल शर्मा, सूर्य प्रकाश सोनी, भूपेन्द्र आर्य, राजेश जायसवाल,राम शंकर कसौधन,दीपेंद्र मिश्रा, विपुल,आयुष सोनी,माया सोनी,कनक लता सोनी,ममता सोनी,रंजना सोनी,आंचल सोनी, सीमा रस्तोगी, ,सोनिया रस्तोगी,तनु सोनी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.