महा आरती के साथ हुआ आरती पूजा का समापन

गोंडा : नगर में विगत 10 दिनों से चल रहे झूलेलाल महोत्सव में महा आरती के साथ आरती पूजा का समापन हो गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कल देर शाम आरती पूजा के अंतिम दिन महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान झूलेलाल की आरती उतारी गई। उसके बाद लाल साईं का पंजड़ा गान गाकर लाल साईं की स्तुति की गई। तत्पश्चात भगवान झूलेलाल के भजनों का आरंभ हुआ। प्रभु झूलेलाल के भजनों में श्रद्धालु गण भाव-विभोर हो गए। सारा वातावरण भक्ति मय हो गया। श्रोतागण मंत्र मुग्ध होकर नृत्य करने लगे। श्रद्धालु नृत्य के बीच-बीच में आओ लाल- झूले लाल के नारे लगा रहे थे। अंत में सबने पल्लव पाकर (अरदास करके) झूलेलाल के समक्ष अपनी फरियाद रखी। अंत में सब ने एक साथ मिलकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी एवं राजकुमार ठक्कुर, श्री झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष अनिल कलानी, मथुरा दास लधानी, जगदीश रायतानी दिनेश कुमार ठक्कुर, कैलाश रायतानी,भाजपा नेता राजेश रायचंदानी, कैलाश लधवानी, प्रेम  मनध्यान, मुकेश धनकानी, ओमी ठक्कुर, उमेश चुंगलानी, विजय वाधवानी, मोहन कृपलानी, केशव ठक्कुर, रवि ठक्कुर, रोशन मंजर, नीरज तलरेजा, महेश मध्यान, पूरन खत्री, मनोहर बलेचा, पिंटू बलेचा, मुकेश बलेचा, रोशन कलानी, महेश मध्यान, कमल मध्यान, शीतल लधानी, मनीष लधानी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्टर : रमेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.