शिव महापुराण कथा में गूंजा शिव भक्ति का संदेश
गोंडा : सावन मास के पावन अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठी बार गोनार्द लान में श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्वती पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पीठाधीश्वर संत कथा व्यास श्री रविशंकर जी महाराज गुरुभाई के सानिध्य में बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार की ओर से आयोजित कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास रविशंकर जी महाराज ने दीपावली के अवसर पर भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के पूजन के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भगवान शिव की अष्टमूर्तियों- पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल, आकाश, सूर्य, चंद्रमा, और आत्मा के स्वरूपों के बारे में बताते हुए कहां कि इनके स्मरण से भगवान शिव की कृपा निरंतर बनी रहती है। संदीप मल्होत्रा, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी, संजय रस्तोगी, राकेश कसौधान, शिवशंकर सोनी, सोम सोनी, राजेश जायसवाल,देवेंद्र सोनी , ममता सोनी ,आरती सोनी, सुनीता जायसवाल काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.