रुद्राभिषेक, हवन और भंडारे से गूंजा गोनार्द लॉन, शिव महापुराण कथा का हुआ समापन
गोण्डा : में सावन मास के पावन अवसर पर गोनार्द लॉन में बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार, गोण्डा की ओर से आयोजित छठवीं श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्वती पूजन का भव्य समापन हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। पीठाधीश्वर संत कथा व्यास श्री रविशंकर जी महाराज गुरुभाई के सानिध्य में आयोजित कथा के अंतिम दिवस मुख्य यजमान संतोष सोनी एवं आरती सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में कथा व्यास श्री रविशंकर जी महाराज मौजूद रहे। पूरे दिन कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक मराठा ने किया। गुरुवर के साथ वादन में शिव एवं राघव पंडित ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग पंक्तियों की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान कथा व्यास श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप रुद्राक्ष प्रदान किए गए। इस अवसर पर संदीप मल्होत्रा, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी, संजय रस्तोगी, राकेश कसौधन, शिवशंकर सोनी, सोम सोनी, देवेंद्र सोनी, राजेश कुमार जायसवाल,गोविंदे महाराज, राहुल शर्मा, सूर्य प्रकाश सोनी, रामशंकर कसौधन, आयुष सोनी, माया सोनी, कनकलता सोनी, ममता सोनी, रंजना सोनी, आंचल सोनी, सीमा रस्तोगी, सोनिया रस्तोगी, सुनीता जायसवाल, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.