ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तरबगंज/गोंडा : तरबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिवरहा निवासी 34 वर्षीय रक्षाराम पुत्र सियाराम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रक्षाराम शुक्रवार को पकड़ी बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अमदही काली बगिया मोड़ के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा और उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रक्षाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल रक्षाराम को उपचार के लिए गोंडा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
रिपोर्टर : शिवराम पांडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.