महर्षि जमदग्नि ऋषि आश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
तरबगंज,गोंडा : तहसील तरबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथा स्थित ऐतिहासिक महर्षि जमदग्नि ऋषि आश्रम एवं भगवान शिव मंदिर परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन महंत देवमणि पांडेय उर्फ गुड्डू एवं मेला अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग एवं आपसी सहभागिता से संपन्न कराया जाता है। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
रिपोर्टर : शिवराम पांडेय
No Previous Comments found.