श्रीमद्भागवत कथा भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
गोंडा : शहर के रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा का आयोजन महादेव प्रसाद मुकुट लाल मोदी परिवार द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से प्रारंभ होकर रानी बाजार एवं अग्रसेन चौराहा होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर जमकर झूमे और नृत्य करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कथा के लिए प्रयागराज के प्रसिद्ध कथा व्यास परम पूज्य आचार्य बालकृष्ण भार्गव जी महाराज विशेष रूप से पधारे हैं। उनके मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की पावन कथा का श्रवण कराया जाएगा।
आयोजक पंकज मोदी ने बताया कि कथा 13 सितंबर से 19 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। 20 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान, भक्ति और भारतीय संस्कृति के संगम का अनूठा अवसर है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कलश यात्रा में पंकज मोदी, दीपक मोदी, लिटिल मोदी, डॉ. सुमित मोदी, रमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रिक्की अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गोपाल डिडवानिया, विजय अग्रवाल, सार्थक मोदी, हरिराम नेवटिया, विमल केजरीवाल, प्रेमलता मोदी, सलोनी मोदी, सरला डिडवानिया, निर्मला कारीवाल, शिवांगी मोदी, गोल्डी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.