‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय,बड़गांव में संपन्न।

गोंडा - सामूहिक वंदे मातरम् गायन भारत की स्वतंत्रता के अमृत इतिहास एवं राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय, बड़गांव गोण्डा में भी सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन का आयोजन किया गया। दिनांक 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, आचार्यगण,प्रबंध समिति के सदस्य एवं विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना तथा देश की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

‘नमामि भारतम्’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का राष्ट्रीय प्रयास है। भारत की विविध भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों में निहित एकता ही हमारी राष्ट्रीय शक्ति है। सामूहिक वंदे मातरम् गायन इसी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का प्रतीक है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि “विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, राष्ट्र एवं स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली परंपरा से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, समर्पण और एकता की भावना को सुदृढ़ करेगा।” विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं,आचार्यगण एवं अभिभावकों से इस राष्ट्रीय अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया है।

 रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.