लोकगीतों की सुरमयी गूंज से गूंजा महाविद्यालय परिसर-- प्रो जितेंद्र सिंह

गोंडा - श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में दिनांक 30 सितंबर 2026 को प्राचार्य प्रो जितेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ चमन कौर के नेतृत्व में सांस्कृतिक समिति द्वारा एकल लोकगीत एवं सामूहिक लोकगीत कार्यक्रम का भव्य एवं मनोहारी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज,भावपूर्ण प्रस्तुति और आकर्षक गायन शैली के माध्यम से भारतीय लोकसंस्कृति एवं लोकपरंपराओं की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच हुआ। एकल लोकगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों के लोकगीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सामूहिक लोकगीत में विद्यार्थियों ने सुरों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए सामूहिकता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति की विविधता का अद्भुत संदेश दिया। प्राचार्य प्रो जितेंद्र सिंह ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय लोककला एवं लोकसंस्कृति के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की भावना विकसित करना रहा।प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रो अरविंद कुमार शर्मा नोडल अधिकारी सेवा संकल्प अभियान ने कहा  विद्यार्थियों ने लोकगीतो के माध्यम बिखेरी लोकसंस्कृति की मनमोहक छटा। डॉ रेखा शर्मा सहसंयोजक सेवा संकल्प अभियान ने बताया प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों में लोकजीवन, परंपरा, प्रकृति, उत्सव और सामाजिक सरोकारों की सुंदर झलक देखने को मिली। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और विद्यार्थियों में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा

प्रो अमनचंद्रा डॉ वंदना भारतीय, डॉ माला सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका का दायित्व निर्वहन किया। सामूहिक लोकगीत में श्रद्धा मिश्रा एवं उनका समूह रितिक कनौजिया एवं उनका समूह आस्था त्रिपाठी एवं उनका समूह ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल लोकगीत में अमन त्रिपाठी एम ए थर्ड सेमेस्टर खुशी कौशल बी ए 4th सेमेस्टर रितिक कनौजिया बी ए थर्ड सेमेस्टर ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।  एकल लोकगीत संयोजक डॉ मुक्ता टंडन  सामूहिक लोकगीत की संयोजक डॉ ममता शुक्ला सहसंयोजक डॉ मनीषा पाल रही। प्रतियोगिता में 220 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य डॉ स्मृति शिशिर डॉ इला तिवारी डॉ रचना श्रीवास्तव डॉ प्रियंका श्रीवास्तव डॉ धर्मेंद्र शुक्ला डॉ योगेंद्र डॉ हरीश शुक्ला एवं श्री रामभरोस श्री आकाश आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक डॉ चमन कौर ने  प्राचार्य,अतिथियों, निर्णायक मंडल प्राध्यापकों समिति सदस्य एवं प्रतिभागियोंका का धन्यवाद ज्ञापित किया। संपूर्ण कार्यक्रम सांस्कृतिक उल्लास, लोकपरंपरा और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मुक्ता टंडन ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.