गांधी-शास्त्री जयंती पर एसपी अभिषेक झा ने दिलाई राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

गोण्डा - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एसपी अभिषेक झा ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने में प्रेरणास्रोत हैं।

एसपी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को भी याद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह ने पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण ने अपने-अपने कार्यालयों और थानों में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

रिपोर्टर - शिवराम पांडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.