लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

मनकापुर, गोण्डा : लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।तहसील में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी 8 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी उदित पवार को तहसील सभागार में ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में लेखपालों ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला हैं, लेकिन लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों के अभाव, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी लिए जाने से परेशान हैं। वरासत, नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन से लेकर शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे अधिक दायित्व लेखपालों पर ही है, फिर भी उनकी वर्षों पुरानी न्यायोचित मांगें लंबित हैं। 10 वर्षों से प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) और वेतन विसंगति दूर करने की मांग लंबित। राजस्व परिषद संस्तुति कर चुका है, शासन स्तर से निर्णय नहीं हुआ। 2019 के बाद ट्रांसफर नहीं हुए। 2025 में 2669 लेखपालों से आवेदन लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं। करीब 2700 लेखपाल 400 से 800 किमी दूर तैनात हैं। पोर्टल पुनः खोलने की मांग  चयन वर्ष 2025-26 की डीपीसी 29 अप्रैल 2026 को पूरी होने के बाद भी पदोन्नति सूची जारी नहीं।चयन वर्ष 2024 के नव नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा 13 सितंबर 2025 को हुई, 12 माह बाद भी परिणाम व प्रमाणपत्र घोषित नहीं, जिससे स्थायीकरण रुका है। 16 वर्षों से भत्ते नहीं बढ़े। स्टेशनरी भत्ता 100 से 500 रुपये, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 100 से 1000 रुपये करने की मांग। परिषदादेश 1 जून 2017 के विपरीत लेखपालों को भूलेख कार्यालय व पटलों पर सम्बद्ध कर प्रभारी राजस्व निरीक्षक का कार्य लिया जा रहा है। तत्काल अवमुक्त किया जाए।बिना मूलभूत सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था के रोस्टर लगाया जा रहा है। एक लेखपाल पर 4-5 गांव हैं, एक जगह बैठकर कार्य करना संभव नहीं। सोहावल अयोध्या में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई ट्रैपिंग घटना से संवर्ग में भय। लेखपाल पद को टेक्निकल घोषित कर लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराया जाए।संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश भर के लेखपाल 17 अक्टूबर 2026 से संपूर्ण कार्य बहिष्कार के लिए विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी राजस्व परिषद व शासन की होगी।इस मौके पर तहसील अध्यक्ष स्वामी नाथ शुक्ला, मंत्री राम पूजन सिंह यादव, धीरज सिंह, बृजनंदन तिवारी, साक्षी सिंह, अरविंद कुमार तिवारी, अरविंद कुमार मिश्रा सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
 

रिपोर्टर : बी के ओझा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.