शास्त्री महाविद्यालय में 6 नवंबर से प्रारंभ होगी सतत मूल्यांकन/ मिड टर्म परीक्षा

गोंडा - राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के प्रविधानों के अनुसार श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा में दिनांक 6 नवम्बर 2026 से कला और वाणिज्य संकाय तथा 9 नवंबर 2026 से विज्ञान संकाय की मिड टर्म एवं सतत आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा प्रारम्भ हो रही है,सतत मूल्यांकन परीक्षा में विद्यार्थी अपने अपने विषय की परीक्षा,महाविद्यालय की वेब साईट पर दिए कार्यक्रम के अनुसार देंगे। इस परीक्षा के अंक मुख्य परीक्षा में जोड़े जाएँगे इस हेतु विद्यार्थी अब तक पढ़ाये गए पाठ्यक्रम की पूर्ण तैयारी के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। इसी के दृष्टिगत परीक्षा के दौरान सामान्य कक्षाएं स्थगित रहेंगी,विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम से संबंधित किसी भी समाधान हेतु संबंधित विषय के विभागीय प्राध्यापकों से संपर्क कर सकते है। 

महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो संदीप कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान असुविधा से बचने के लिए अपने कार्य जैसे अंक पत्र,टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र इत्यादि के लिए 3 बजे से महाविद्यालय आने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी प्राचार्य प्रो जितेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति संबंधी सभी कार्य पूर्ववत होते रहेंगे।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.