सेवा सेतु अभियान के तहत मालवीय नगर पुस्तकालय में विशेष जनकल्याणकारी कैम्प आयोजित

गोंडा - सेवा संकल्प अभियान/सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन मालवीय नगर स्थित पुस्तकालय में विशेष जनकल्याणकारी कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया गया। कैम्प में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही एवं त्वरित निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैम्प में पहुंचे लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद गोण्डा के अधिशासी अधिकारी, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, निकाय लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आमजन को पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.