अन्यायी अनाचारी रावण का हुआ वध

गोंडा : नगर मुख्यालय पर मालवीय नगर गोंडा में स्थित रामलीला मैदान में पिछले दस दिनों से चल रही रामलीला में मंगलवार को देर सायं अभिजीत मुहुर्त में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों अन्याय व अनाचार के प्रतीक रावण का वध हुआ। रामलीला के ग्यारहवे दिवस दसहरा मेले का आयोजन खुले मैदान में किया गया था।  नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि इस वर्ष नगरवासियों के सहयोग से रावण का तीस फुट ऊंचा विशालकाय पुतले का निर्माण कराया गया था। रामलीला समिति नगर के प्रमुख संभ्रांत लोगो के सहयोग से जहां नियमित लीला देखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो से ढाई हजार तक पहुंची वहीं इस वर्ष दसहरा लीला में ग्रामीण क्षेत्रों के सांस्कृतिक प्रेमियों की भागीदारी से मेलार्थियों की संख्या पन्द्रह तक पहुंच गयी।
रावण वध के बाद डेढ घंटे तक सड़क पर जबरदस्त जाम रहा। हनुमत लीला मंडल के कलाकारों का  युवा नेता सूरज सिंह ने स्वागत किया। 
लीला के अंतिम चरण में कल बृहस्पतिवार को भरत मिलाप चौक बाजार में भरत मिलाप नवयुवक संघ द्वारा एवं रविवार को राजतिलक का आयोजन किया जाएगा।
रामलीला के आयोजन मंडल केउक्त मौके पर श्री रामलीला समिति के संरक्षक अरुण कुमार शुक्ला, धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय सभासद रामगोपाल साहू, राकेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा, रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह अलंकार सिंह, गोपेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.