गोंडा में 27 और 28 अक्टूबर को करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन

गोंडा - सेवायोजन विभाग के रोजगार मिशन के अंतर्गत गोण्डा में विद्यार्थियों एवं युवाओं के मार्गदर्शन के लिए दो दिवसीय करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में लखनऊ की प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, करियर कोच, मनोवैज्ञानिक सलाहकार एवं लेखिका डॉ. अंकिता राज विद्यार्थियों को सही करियर का चयन करने, परीक्षा में सफलता प्राप्त करने, व्यक्तित्व विकास तथा तनाव प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगी।

27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल पंत नगर, गोण्डा में तथा 28 अक्टूबर  को सुबह 11 बजे श्री लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोण्डा में करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी गोण्डा प्रिया गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन द्वारा इन कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही करियर चुनने में सहायता प्रदान करना तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थियों को करियर चयन के विभिन्न विकल्पों, परीक्षा की बेहतर तैयारी, सफलता के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, व्यक्तित्व विकास और मानसिक तनाव को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सेवायोजन विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों एवं युवाओं को करियर संबंधी उचित दिशा प्राप्त करने तथा अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.