नेशनल पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

गोंडा : नगर के बरियारपुरवा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार, 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके महान व्यक्तित्व और रामायण की रचना के माध्यम से समाज को दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें ज्ञान, सदाचार, सत्य और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर विद्यार्थी अपने जीवन में नई दिशा प्राप्त कर सकते हैं तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश, उप प्रधानाध्यापिका मीना सिंह सहित शिक्षक दीपक मंडल, श्याम जी,रवि प्रकाश, अयाज सर, आशीष वर्मा, शिल्पी अग्रवाल एवं लक्ष्मी श्रीवास्तव,निधि , काजल गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और विद्यार्थियों को उनके महान विचारों से प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.