जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड जारी, 28 अक्टूबर से डाउनलोड की सुविधा
गोंडा : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के तहत कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2026 से निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवश्यक विवरण भरकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए प्राचार्यों को अपने लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र एवं पंजीकरण प्रपत्रों को आवश्यकतानुसार एक साथ (बल्क में) पीडीएफ और एक्सेल प्रारूप में डाउनलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, विद्यालय स्तर पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा गया है। इस लिंक से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र कक्षा छह जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के निर्धारित पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card अथवा समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देशों का पालन करें।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.