उ0नि0 मो0 अहमद अंसारी व उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा की निरीक्षक पद पर पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कंधों पर स्टार लगाकर किया गया अलंकृत-
गोण्डा : जनपद के थाना मोतीगंज में नियुक्त उ0नि0 मो0 अहमद अंसारी व थाना इटियाथोक में नियुक्त उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा का निरीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अलंकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदोन्नति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत निरीक्षकगण को उनके नवीन पद के दायित्वों के संबंध में शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारी के दायित्वों में भी वृद्धि होती है, अतः अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखें। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.