आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में गोण्डा पुलिस ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

गोण्डा  : में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जनशिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में अक्टूबर माह की शासन द्वारा जारी रैंकिंग में गोण्डा पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय, लोकभवन द्वारा प्रतिमाह आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रदेश के सभी जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर संबंधित प्रार्थना पत्र डिफाल्टर की श्रेणी में आ जाते हैं। ऐसे में समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के आधार पर जनपदों की रैंकिंग निर्धारित होती है। गोण्डा पुलिस द्वारा जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों के कार्यों की सराहना की गई। साथ ही आईजीआरएस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक उत्कर्ष पाण्डेय एवं उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसी प्रकार मेहनत एवं लगन से कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।
 
आईजीआरएस सेल की टीम का विवरण-
1. आईजीआरएस प्रभारी श्री उत्कर्ष पाण्डेय
2. आ0 वी0पी0 कुमार
3. आ0 राम नरेश
4. आ0 बृजेश
5. म0आ0 शिखा वर्मा
6. म0आ0 प्रीति
7. म0आ0 नैंसी गुप्ता
 
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.