जमथा में 9 से 16 नवंबर तक होगा भव्य शिव विवाह महोत्सव

तरबगंज/गोंडा : तहसील तरबगंज एवं विकासखंड तरबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 9 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम चार बजे से मथुरा-वृंदावन की रामलीला पार्टी द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। वहीं रात्रि में अच्छी कंपनी की आर्केस्ट्रा पार्टी के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। धार्मिक आयोजनों के साथ मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम भी मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे।

यह शिव विवाह महोत्सव ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के आपसी सहयोग, समर्पण और सहभागिता से संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मेला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

महोत्सव में महंत देवमणि पांडे उर्फ गुड्डू, मेला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडे, मेला मंच संचालक देवेंद्र भूषण पांडे उर्फ मोनू सहित मेला कार्यकारिणी के समस्त सदस्य मौजूद रहे। समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की गई है।
रिपोर्टर : शिवराम पांडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.