भव्य निशान शोभायात्रा में गूंजे जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गोण्डा : श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार, गोंडा की ओर से आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं हनुमंत महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व गुरुवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मालवीय नगर स्थित पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर से हुआ। यहां से यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री महादेव लॉन पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा मनोरंजन चौराहा, पीपल चौराहा, गुड्डू मल चौराहा, महिला अस्पताल, गुरुनानक चौक, दुखहरण नाथ मंदिर, बड़गांव पुलिस चौकी और बहराइच रोड बाईपास होते हुए निकली। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। शोभायात्रा में श्री मेंहदीपुर बालाजी का भव्य दरबार सजा हुआ था। यात्रा में उज्जैन से आए बाबा महाकाल की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ भगवान भोलेनाथ नंदी बाबा पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देते हुए चल रहे थे। झांकियों को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही।
शोभायात्रा में श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के सुनील कुमार रस्तोगी, शानू गुप्ता, बीनू कुशवाहा, चंदन मिश्रा, विवेक सिंह, सोमनाथ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, प्रतीक टंडन, राजेश जायसवाल,अनुराग शर्मा,अविनाश गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,,वेद प्रकाश सोनी,अनूप कुशवाहा,
अजय कसौधन, मोनू गुप्ता, चंदन आर्य, शुभम कसौधन, सत्यम गुप्ता, निखिल कसौधन, ऊषा रस्तोगी, रिंकी रस्तोगी शिवांगी कसौधन ,रूही टंडन ,मधुश्री बाशोदिया प्रतिभा आर्य, ज्योति कसौधन,नेहा गुप्ता, सुनीता जायसवाल,शिखा गुप्ता ,वर्षा कसौधन, कृष्णा कली कुशवाहा, श्रृद्धा कुशवाहा, नैन्सी गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.