तरबगंज पुलिस ने 315 बोर के अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक को दबोचा

तरबगंज,गोंडा : जनपद में अवैध शस्त्र रखने और उनका प्रयोग करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरबगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक युवक को 315 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 नवंबर 2026 को सेझिया स्थित यादव मेडिकल स्टोर के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशान्त सिंह (20) पुत्र स्वर्गीय मनोज सिंह, निवासी ग्राम सेझिया, थाना तरबगंज, जनपद गोंडा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

इस मामले में थाना तरबगंज में मु0अ0सं0 341/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रमोद वर्मा और कांस्टेबल विनय कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

रिपोर्टर : शिवराम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.