भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर हवन-पूजन कर समाज ने की सुख-समृद्धि की कामना

गोंडा : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को कलवार, कलाल एवं कलार समाज के कुलदेवता भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में जायसवाल समाज गोंडा की ओर से रेलवे स्टेशन के निकट स्थित होटल राजगंगा में जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। समाज के लोगों ने आहुतियां देकर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर जायसवाल समाज गोंडा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, महामंत्री पवन जायसवाल, कोषाध्यक्ष बच्चा जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, सचिव राम आशीष जायसवाल, ऑडिटर अनिल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल संतोष जायसवाल आकाश जायसवाल सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्मोत्सव समारोह की अगली कड़ी में आगामी 29 नवंबर को गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से समाज के शीर्ष पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही मंत्री, विधायक और सांसदों को भी आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में समाज के मेधावी, होनहार विद्यार्थियों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.