हनुमान जी को हृदय से लगाया, प्रभु की आंखों से छलके प्रेम के आंसू
गोण्डा - श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार, गोंडा की ओर से आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं हनुमंत महायज्ञ का मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। श्री महादेव लॉन/प्रदर्शनी मैदान निकट कुंवर टॉकीज बहराइच रोड गोंडा में आयोजित कथा के पंचम दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अभय श्रीवास्तव प्रबंधक एम्स इंटर कॉलेज एवं मनोज त्रिपाठी प्रबंधक इंदिरा इंटरनेशनल स्कूल कथा स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्लन किया। फिर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज का आर्शीवाद लिया।
महाराज जी ने उन्हें पटका पहनाकर एवं भगवान का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। उसके बाद अतिथिगण श्रोता के रूप में बैठकर कथा का श्रवण किया। कथा कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रमोद टण्डन-रितु टंडन एवं सुनील कुमार रस्तोगी-ऊषा रस्तोगी एवं विशिष्ट अतिथि में उमेश शुक्ला जिला मंत्री भाजपा,रितेश अग्रवाल प्रबंधक गीता इंटरनेशनल स्कूल, रवि रस्तोगी प्रबंधक श्री राम पब्लिक स्कूल, संगम रावत, अभिषेक रस्तोगी एवं पंकज श्रीवास्तव भाजपा नेता को कथा ब्यास जी ने पटका पहनाकर और श्री राम दरबार का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री विजय कौशल जी महराज ने कथा में भगवान सूर्य, सुग्रीव जी और हनुमान जी के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी जब माता सीता का पता लगाकर लंका से वापस लौटे और प्रभु श्रीराम को पूरा समाचार सुनाया, तो उनकी भक्ति और समर्पण देखकर भगवान श्रीराम भावुक हो गए। प्रभु की आंखों से प्रेम के आंसू छलक पड़े और उन्होंने हनुमान जी को अपने हृदय से लगा लिया। कथा ब्यास जी ने जनक जी द्वारा माता सीता के कन्यादान के प्रसंग का भी सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त अपनी भक्ति और प्रेम से भगवान को भी प्रेरित कर देता है। कथा के दौरान नरसी जी की भक्ति और भगवान की कृपा का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व समझाया।
इस अवसर पर भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। "दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंग बली का क्या कहना" और "राम सियाराम, सियाराम जय जय राम" जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा कथा पंडाल भक्तिरस और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।कथा के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। कथा के समापन पर आरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उधर मंगलवार को सुबह 51 कुण्डीय हनुमत महायज्ञ कार्यक्रम में यज्ञाचार्य ज्योतिर्विद आचार्य पवन वाजपेई जी द्वारा बुधवार को वेदी पूजन एवं संतान के सुख शांति एवं उज्जवल भविष्य हेतु गौ - धृत,गौ दुग्ध से निर्मित खीर,हलवा और पूड़ी से विशेष आहुतियां कराई गई, एवं हवन एवं पूजन पाठ का भी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा प्रधान ने किया।
इस अवसर पर श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के अनिरूद्ध सिंह शाही,अजय मिश्रा,चंदन मिश्र, गौरव रस्तोगी, प्रतीक टंडन, अनुराग शर्मा, राजेश जायसवाल,अविनाश गुप्ता, अजय कसौधन, सत्यम गुप्ता, रिंकी रस्तोगी,शैल कुमारी ,अनीता शुक्ला, सुनीता जायसवाल,रूही टंडन, चंदन आर्य ,मधुश्री बाशोदिया, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.