पुलिस कर्मियों को लगाया गया फ्लैग स्टीकर
गोण्डा पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “पुलिस झण्डा दिवस”, पुलिस कर्मियों को लगाया गया फ्लैग स्टीकर
गोंडा- पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर जनपद गोण्डा में विभिन्न पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस लाइन गोंडा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश उपस्थित पुलिस कर्मियों को पढ़कर सुनाया गया तथा पुलिस कर्मियों को फ्लैग स्टीकर लगाकर पुलिस झण्डा दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री नितेश द्वारा पुलिस कार्यालय गोण्डा में पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पुलिस कर्मियों को पढ़कर सुनाया गया तथा उन्हें फ्लैग स्टीकर लगाकर पुलिस झण्डा दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज के गौरव, सम्मान एवं पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
गोंडा से रिपोर्टर राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.