मुख्यमंत्री जी के टेबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

गोंडा : मा0 मुख्यमंत्री  जी के 27 नवंबर को प्रस्तावित टेबलेट वितरण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी  गोंडा ने टामसन इंटर कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.