कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही संविधान के प्रति सच्ची आस्था: जिला जज दुर्गा नारायण सिंह

गोंडा : गोंडा एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हम सभी अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही संविधान के प्रति हमारी सच्ची आस्था को प्रकट करता है। हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी निष्ठावान होना चाहिए। उक्त बातें जिला जज दुर्ग नरायन सिंह ने अधिवक्ता परिषद की गोंडा इकाई द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा। कार्यक्रम बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष धन लाल तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपर जिला जज  दानिश हसनैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित सिंह, अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पांडे व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम पांडे, गोकरनाथ पांडे, श्रीमान सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह राणा, लाल जी मिश्रा, उमेश कुमार तिवारी, रितेश यादव, बृजेंद्र सिंह, त्रिवेणी दयाल सिंह, संगम लाल द्विवेदी, यशी द्विवेदी, मदन मोहन त्रिपाठी, राम बुझारथ द्विवेदी, राजेश कुमार जायसवाल,दयाशंकर शुक्ल, अरविंद बिहारी श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शुक्ला, रामबाबू तिवारी, संजय कुमार सिंह, भगवती प्रसाद पांडे, केके द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शुभम शुक्ला, जगन्नाथ शुक्ला, बलराम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, अनिता साहू, नान बाबू यादव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विमला मिश्रा, त्रिवेदी दयाल सिंह, अनिल कुमार पांडे, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, अंकित सिंह, हरि दर्शन सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, मदन मोहन त्रिपाठी व शैलेंद्र कुमार मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.