भव्य रामलीला का उद्घाटन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री संतोष कुमार त्रिपाठी ने किया

गोरखपुर :   खजनी थाना क्षेत्र के देवों के देव महादेव देवभूमि ग्राम सरया तिवारी में भव्य रामलीला का शुभ आरंभ हुआ जिसके उद्घाटन  के मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री संतोष कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर एक पारंपरिक तरीका किया। दीप प्रज्जवलित कर आरती किया गया मंचन की शुरुआत भगवान की आरती और गणेश वंदना प्रारंभ हुआ रामलीला में नारद मोह लीला का सजीव मंचन हुआ। इसमें नारद जी की तपस्या और भगवान विष्णु द्वारा उनके घमंड को चूर करने की कहानी दिखाई गई। कलाकारों ने दर्शकों को आनंदित किया।


सरया तिवारी के सप्ताह की बाजार के मैदान में रामलीला में कलाकारों ने नारद मोह लीला का सजीव मंचन किया। जिसे देख दर्शक हर्षित हो उठे। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि नारद जी तपस्या करने बैठ जाते हैं। उनकी घोर तपस्या से राजा इंद्र का सिंघासन हिलने लगता है। तब उनकी चिंता सताने लगती है। इंद्रदेव नारद जी की तपस्या की भंग करने के लिए सुन्दर अप्सराओं को भेजते हैं, पर वह अप्सराएं नारद की तपस्या को भंग नही कर पाती हैं। लीला में वह कामदेव को नारद की तपस्या भंग करने के भेजते हैं, पर कामदेव भी हर प्रकार का जतन करने के बाद भी तपस्या को भंग नही कर पाते हैं। तब नारद जी को इसी बात का घमंड हो जाता है। नारद के इस घमंड को चूर करने के लिए भगवान विष्णु शीलनगरी का निर्माण करते है और उसके राजा शीलनिधि को बनाते हैं। उनकी पुत्री के विवाह का आयोजन कराते हैं। नारद जी भी वहां पहुंचते हैं। नारद भगवान विष्णु के पास पहुंच कर कहते हैं प्रभु एक दिन के लिए आप मुझे हरि का स्वरूप दे दो। भगवान विष्णु नारद के घमंड को चूर करने के लिए हरि अथार्त वानर का स्वरूप दे देते हैं। नारद जी जब उसी स्वरूप के साथ शीलनगरी पहुंचते ही तब वहां उनका उपहास उड़ाया जाता है, तब नारद जी वापस आ जाते हैं इस प्रकार भगवान विष्णु नारद जी का घमंड चूर कर देते हैं।


श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो जाता है।
व्यवस्थापक अजीत दास जोगी बाबा ने बताया निरंतर भव्य रामलीला का आयोजन अनवरत चल रहा है दिनांक 13 अक्टूबर से प्रारंभ नारद मोह से लेकर दिनांक 23 अक्टूबर रावण वध श्री राम जी राजा अभिषेक तक चलेगा आने वाले सभी रामलीला देखने वाले सम्मानित जनता के विशेष सुविधाओं का व्यवस्था किया गया है। रामलीला के दौरान प्रकाशानंद राम त्रिपाठी द्वारा मंच पूजन का कार्यक्रम किया गया,पंडित परमानंद राम त्रिपाठी द्वारा हनुमान जी का ध्वजा स्थापित किया गया मुख्य अतिथि का स्वागत पंडित परमानंद राम त्रिपाठी, अजीत जोगी बाबा के अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन आनंद राम त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट महेश दुबे,डॉक्टर संतोष गुप्ता, दिलीप पाल, अमरनाथ चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान गोरख चौहान, सदानंद यादव, अंकित राम तिवारी, एवं सम्मानित लोगों उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.