गोरखपुर की शकुंतला देवी बनी कांग्रेस की प्रदेश महासचिव – महिला ब्रिगेड में अहम जिम्मेदारी

गोरखपुर - जनपद के थाना सहजनवा की चौकी घघसरा स्थित नगर पंचायत घघसरा की निवासी शकुंतला देवी को अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी उत्तर प्रदेश ने महासचिव – महिला ब्रिगेड के पद पर मनोनीत किया है। यह घोषणा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की गई, जो शकुंतला देवी की वर्षों की सेवा और निष्ठा को सम्मानित करता है।

शकुंतला देवी? पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घ्घसरा रह चुकी हैं और हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में गोरखपुर से बिहार गई थीं। कई जिलों में कांग्रेस का प्रचार किया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और दक्षता का परिचय दिया।पार्टी ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव महिला ब्रिगेड‌ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की नजर में अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा, शकुंतला देवी की कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता ने पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद की है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा। नगर पंचायत घघसरा के निवासियों ने शकुंतला देवी को बधाई देते हुए कहा, यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वह हमेशा समाज सेवा में सक्रिय रही हैं और अब प्रदेश स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगी।शकुंतला देवी को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं! उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी, ऐसी उम्मीद है। अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी में प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर प्रदेश महासचिव भारती किसान यूनियन राष्ट्रीयताबादी संत राज यादव, हरगोविंद चौबे मंडल प्रभारी भाकियू राष्ट्रीयताबादी बेचन शर्मा मंडल उपाध्यक्ष भाकियू राष्ट्रीयताबादी  राम सिंगर यादव मंडल अध्यक्ष भाकियू राष्ट्रीयताबादी जिला उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह व जिला अध्यक्ष श्याम लाल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। तथा सभी किसान यूनियन के साथियों ने बधाई दिया।

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.