सरयां जीरो पॉइंट पर भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह का हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर - भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर सरयां जीरो पॉइंट पर भाजपा जिला व मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर भाजपा उनवल मण्डल के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ एवं नारों के साथ श्री धर्मेंद्र सिंह जी का स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। श्री धर्मेंद्र सिंह जी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिला के उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या मंडल अध्यक्ष उनवल इंद्र कुमार निगम मंडल महामंत्री योगेश वर्मा मिडिया प्रभारी संदीप तिवारी, संजय विश्वकर्मा कार्यसमिति सदस्य, सभाषद राजन पासवान, युवा मोर्चा के हरिलाल यादव उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमन सिंह, अमन निगम भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.