मझौरा में राइस मिल से हिस्ट्रीशीटर द्वारा साथियों संघ धान की कई बोरियों की कराई गई चोरी
गोरखपुर : थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा में स्थित बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से 16 जनवरी 2026 की रात लगभग 1:30 बजे 30 बोरी धान चोरी हो गई। राइस मिल के मालिक अजीत गुप्ता ने आरोप लगाया है कि सुरेंद्र उर्फ भक्कू यादव और शहजादे ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। अजीत गुप्ता ने बताया कि उनकी मिल से कई दिनों से धान गायब हो रहा था, लेकिन 16 जनवरी की रात को उन्होंने देखा कि 30 बोरी धान चोरी हो गई है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।वही पीड़ित ने बताया कि आरोपी हरपुर बुदहट थाने का हिस्ट्रीशीटर है अगर पुलिस कार्यवाही नहीं करेगी तो पीड़ित अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है क्योंकि आरोपी काफी दबंग व मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है।
रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

No Previous Comments found.