उनवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. एके पांडे सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई
गोरखपुर : नगर पंचायत उनवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्ष 2012 से सेवाएं दे रहे चिकित्सक डॉ. एके पांडे आज अपने सेवाकाल को पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में के.एम. अग्रवाल अधीक्षक बाँसगांव, मंडलीय सचिव अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष गिरजा पति त्रिपाठी, चीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट बाबू राम, पियूष सिंह, सीएचओ बलबीर, महेंद्र मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ केएम अग्रवाल ने डॉ. पांडे के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में मरीजों की निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर: कृष्णमोहन सैनी

No Previous Comments found.