स्व० विपुल कुमार पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन,रोमांचक फाइनल में वार्ड नं 1 बना चैंपियन

गोरखपुर :  नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में आयोजित स्व० विपुल कुमार पाण्डेय स्मृति कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में वार्ड नं 1 की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर महावीर छपरा को पटखनी देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

महावीर छपरा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी वार्ड नं 1 की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। निर्धारित 10 ओवरों के खेल में टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए  112 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वार्ड नं 1 के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात कर महावीर छपरा के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया।
लक्ष्य का पीछा और रोमांचक अंत 113 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी महावीर छपरा की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन वार्ड नं 1 की कसी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे वे लक्ष्य से दूर रह गए। महावीर छपरा की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 97 रन ही बना सकी। विजेता टीम को नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल के नगर अध्यक्ष एड० महेश कुमार दुबे ने विजेता ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया।इस दौरान नगर के सभी सम्मानित लोग और दर्शक मौजूद रहे।


रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.