लाखो की सड़क में भ्रष्टाचार की दरार! घटिया निर्माण के खिलाफ दरघाट के ग्रामीण सड़कों पर उतरे

सहजनवा, गोरखपुर : गोरखपुर जिले की सहजनवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दरघाट में हाल ही में बनी आरसीसी सड़क अब भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जीती-जागती मिसाल बनती जा रही है। करीब 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क शुरू होने से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। निर्माण में गंभीर खामियों को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जांच की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान जब अनियमितताओं का विरोध किया गया तो निर्माण से जुड़े जिम्मेदारों ने साफ शब्दों में कहा— “हमसे दूर रहिए, हमें कोई मतलब नहीं।” इससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।

क्या-क्या हैं अनियमितताएं?
ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान कई गंभीर खामियों की ओर इशारा किया—सड़क के दोनों किनारों पर 9 इंच की ईंट की दीवार नहीं बनाई गई सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह लेवल नहीं, जगह-जगह ऊबड़-खाबड़
कहीं सड़क की चौड़ाई 2 मीटर, कहीं ढाई मीटर, तो कहीं इससे भी अधिक या कम ईंट की दीवार की जगह बोरियों में भरी मिट्टी से सड़क को सहारा
घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में सड़क पूरी चौड़ाई और मानक के अनुसार पूरी दिखाई जा रही है, लेकिन हकीकत जमीन पर कुछ और ही बयां कर रही है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क अभी से टूट-फूट के संकेत दे रही है। अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो कुछ ही महीनों में यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो जाएगी और सरकारी धन की खुली लूट पर पर्दा डाल दिया जाएगा।जांच की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि—
पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो मानक के अनुसार सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए इस पूरे मामले पर संबंधित जेई का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या 14 लाख की इस सड़क में हुई कथित अनियमितताओं पर प्रशासन कार्रवाई करेगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा? वही प्रदर्शन करने वाले लोग  
कृष्ण मढ़ी अजीत अभिषेक कमलेश अमलेश चंद्रशेखर राम पथ राम उजागर प्रमोद पासवान अक्षय बर आर्यन पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.