उपायुक्त गोरखपुर पी.डी.एस नीरजा गुप्ता ने ग्राम गोरसैरा में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
गोरखपुर : जनपद के ग्राम गोरसैरा में जनसहयोग से निर्मित ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर जन पुस्तकालय’का हुआ उद्घाटन। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनआरएलएम की डिप्टी कमिश्नर नीरजा गुप्ता व खण्ड विकास अधिकारी बांसगांव अनिरुद्ध सिंह चौहान उपस्थित रहे।
आप को बता दे कि नीरजा गुप्ता ने सात दिन पूर्व ही लखनऊ से गोरखपुर जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण किया है। अपने संबोधन में उन्होंने ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने पर भी विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय गोरखपुर शहर निवासी युवा साइकिलिस्ट एवं माउंटेनियर उमा सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। उमा सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना आवश्यक है। “एसी में बैठकर गांव का विकास नहीं होता। युवाओं को ज्ञान के साथ-साथ कौशल (स्किल) विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। उमा सिंह जी ने बताया इस लाइब्रेरी के निर्माण में अनिल यादव संजय सिंह के साथ ही साथ गांव के सभी युवाओ ने मिलकर चालू किया है। ताकि युवा पढ़ लिखकर मजबूत और सशक्त बने और गांव का विकाश हो।
कार्यक्रम में ऑडिटर आईएसबी राहुल मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी गणेश खरवार, रोजगार सेवक प्रदीप मौर्या, एडीओ पंचायत, वीडीओ तथा पूर्वांचल ग्रामीण विकास संस्था की फेलो चंचल जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने जनसहयोग से स्थापित इस पुस्तकालय को गांव में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास का केंद्र बताया और भविष्य में इसे युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल बनाने का संकल्प लिया।
वही सहयोग में रमा सिंह, शांतनु यादव, रामहित यादव, निरंजन सिंह,अजीत के साथ अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी
No Previous Comments found.