खनन माफियाओं का दबदबा, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
गोरखपुर : सहजनवां तहसील क्षेत्र मे अबैध खनन का खेल जमकर खेला जा रहा है सहजनवा व, थाना बेलीपार के क्षेत्र अंतर्गत बेतउआ, बड़गहन, बरहुआ जमुआड़ हरपुर बुदहट और अन्य इलाकों में खनन माफियाओं का खेल खुलेआम जारी है। प्रशासन की उदासीनता और खनन माफियाओं के दबदबे के चलते अवैध खनन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। हर 15 मिनट के अंतराल परदिन हो या रात बड़गहन इत्यादि से अवैध मिट्टी लदे वाहन गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी खामोश नजर आ रहे हैं।उपजाऊ मिट्टी की गहरी खुदाई से खेत गड्ढों में तब्दील हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण और राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। भट्टा मालिक रॉयल्टी के बजाय खनन माफियाओं से मिट्टी खरीदकर राजस्व चोरी कर रहे हैं। प्रतिदिन लाखों रुपये का अवैध कारोबार हो रहा है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई से कतराते नजर आ रहे हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में अवैध खनन रोकने के दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिले के तेज-तर्रार जिला अधिकारी दीपक मीणा से लोग सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस अवैध खनन पर अंकुश लगाएगा या इसे यूं ही चलता रहने देगा। ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वही तहसीलदार राकेश कनौजिया ने बताया की मिट्टी रेलवे के कार्य के लिये जा रही है अगर मिट्टी कहि और जा रही है तो जांच कराया जायेगा गलत मिलने पर कार्यवाही किया जायेगा।
रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

No Previous Comments found.