घघसरा में भीषण सड़क हादसा: कोचिंग जा रहे बीए छात्र की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा
गोरखपुर : सहजनवां तहसील क्षेत्र के घघसरा बाजार में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। डुमरी गांव निवासी दिनेश मद्धेशिया के 21 वर्षीय पुत्र शुभम मद्धेशिया को सुबह करीब 6 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और नरपत सिंह ग्रेजुएट कॉलेज में अध्ययनरत था। वह शनिवार को रोज की तरह कोचिंग के लिए सुबह 5:30 बजे घर से निकला था। हादसा स्थल रोहित कंपटीशन क्लासेस घघसरा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है।पिता दिनेश मद्धेशिया घघसरा में गल्ला व्यवसाय करते हैं। भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर रहे शिवम की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपी चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी तक वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन लोगों को समझाने में जुटी है, जबकि इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।मोके पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह मय फोर्स, उपजिलाधिकारी केशरी नंदन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार यस, सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी केशरी नंदन त्रिपाठी के आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर गाड़ी चलाने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा और आर्थिक सहायता दिया जाएगा तब जाकर तीन घंटे के बाद धरने पर बैठे लोगों ने माना। और रोड खाली किया गया।
रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

No Previous Comments found.