उनवल बांसगांव वाले मुख्य लिंक रोड का नगर अध्यक्ष ने करवाया निर्माण

गोरखपुर - नगरपंचायत उनवल में आज एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया जिसको नगरपंचायत अध्यक्ष उनवल एड. महेश कुमार दूबे जी द्वारा वार्ड नं 5,7,11 का मुख्य मंगरु भईया के बाउंड्रीवाल के पास से प्रमोद विश्वकर्मा जी के मकान(गाँधी आश्रम)उनवल-बांसगांव मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर सीमेंटेड रोड का निर्माण कार्य का शुभारंभ अगरबत्ती, कपूर जला कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर किया गया।

बताते चले कि यह घनी आबादी वाला मार्ग रहा है जो वर्षो से बदहाल पड़ा राहगीरो के लिए हमेशा दर्द देने वाला रहा जिसपर बनी पुलिया,जगह-जगह इस पर बड़े-बड़े गड्ढे रास्ते की उखड़ी गिट्टियां अपनी आप बीती खुद बया करती नजर आ रही थी जिससे हो कर गुजरने वाले हजारो राहगीर बस इसी आस में लगे रहते थे कि कभी कोई जनप्रतिनिधि इसकी भी सुधि लेगा।जिसको सज्ञान में रख नगरपंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दूबे द्वारा आज अगरबत्ती कपूर जला आर.सीसी. रोड का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य से वहाँ की स्थानीय जनता और राहगीरो के चेहरे खुशी से खिले दिखे।

उस दौरान वार्ड सभासद श्रीप्रकाश गुप्ता,अज्जू (एजाज खान),मिथिलेश यादव,दिनेश साहनी,पिंकू यादव,दाऊ शर्मा,सर्वेश प्रसाद,अरविंद प्रसाद,राजन पासवान,दयाशंकर गौड़,राधेश्याम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.