हमारे संगठन के सामने पत्रकार हित सर्वोपरि-सरदार दिलावर सिंह
गोरखपुर : पत्रकारिता में आने वाली चुनौतियों से निपटने का एक मात्र उपाय है कि प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के सभी पत्रकार एक जुट हो जाएं। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के सामने पत्रकार हित सर्वोपरि है।' उक्त बातें संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे गोरखपुर के झारखंडी में स्थित आरसीएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संगठन के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने अपने संबोधन में संगठन की अब तक की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम देश के 26 प्रान्तों के साथ ही नेपाल और थाईलैंड तक पत्रकार हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय मंत्री सुभाष यादव ने अपने सम्बोधन में सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने किया। अध्यक्षता करते हुए संगठन के मण्डल अध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे पत्रकार संघ में यह विशेषता है कि किसी भी पत्रकार संगठन का सदस्य या पदाधिकारी हमारा सम्मानित सदस्य बन सकता है।
कार्यक्रम में डॉक्टर संजय गुप्ता, कमलेश मणि त्रिपाठी, संजय वर्मा, रमेश कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, गणेश उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, मृत्युंजय पाण्डेय, बबलू कुमार, श्रीकांत प्रसाद, राकेश शर्मा, संगम कुमार तिवारी, संजय मिश्रा, सोनू तिवारी, श्यामानंद पाण्डेय, सुनील कुमार गुप्ता एडवोकेट, विश्वनाथ उपाध्याय, डॉक्टर मैथिली शरण प्रसाद सिंह, रामेश्वर मिश्रा, पंचानन पाण्डेय, समरजीत सिंह, कृष्णमोहन सैनी, प्रमोद पाण्डेय,संगम नाथ तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, शैलेश पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार दुबे, विजय मिश्रा, डॉक्टर राम प्रकाश राव, दिनेशकांत मिश्रा, वकील प्रजापति, मनोज कुमार जैकी, कृष्ण मुरारी शर्मा, अरविंद कुमार, राकेश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी


No Previous Comments found.