होली से पहले एक्सपायरी तेल के बड़े खेल का पर्दाफाश-सहजनवा में 14 लाख का स्टॉक सीज,कई दुकानों पर गिरी गाज

गोरखपुर : जिलाधिकारी गोरखपुर के कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद में सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गोरखपुर द्वारा पूरी रात विशेष अभियान चलाया जा रहा है।सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं तीन विशेष टीमों ने सहजनवा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की, जिससे खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अन्य जनपदों से आने वाले संदिग्ध वाहनों की भी कड़ी जांच की गई।देर रात तक चली इस कार्रवाई में सबसे बड़ी कार्रवाई सहजनवा स्थित GRL Edible Pvt Ltd के परिसर में हुई।यहा 14 लाख रुपये का एक्सपायरी तेल जब्त किया गया।जांच के दौरान गोदाम में एक्सपायरी और ताजा उत्पाद एक साथ रखे पाए गए। लगभग 14 लाख रुपये मूल्य का एक्सपायरी तेल तत्काल प्रभाव से जब्त (सीज) कर लिया गया। अधिकारियों ने इसे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही बताया।गुणवत्ता परीक्षण हेतु दो खाद्य तेलों के नमूने लिए गए,जिसमे
राधा रानी ब्रांड (रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल)घानी ब्रांड (सरसों तेल,GRL एडिबल प्रा. लि.के
सभी नमूनों को विधिवत सील कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।इसके अलावा
सुंदर रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना लिया गया।कान्हा बेकर्स,सहजनवा से रस्क का नमूना संकलित किया गया।मौर्या प्रोविजन स्टोर एवं पांडेय किराना स्टोर में पंजीकरण न मिलने तथा अनियमितताएं पाए जाने पर विधिक नोटिस जारी किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ने स्पष्ट किया कि जनपद में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री, मिलावटखोरी अथवा बिना पंजीकरण व्यापार करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में दहशत का माहौल है,जबकि आमजन में प्रशासनिक कदम की सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर : हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.