सीओ गीडा योगेन्द्र सिंह के फटकार के बाद गीडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोरखपुर - गीडा थाना क्षेत्र के उस्का गांव में एक व्यक्ति के गुलर के पेड़ को कथित रूप से अवैध तरीके से काट देने का मामला सामने आया था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि केवल दो डालियां काटने की अनुमति देने के बावजूद आरोपियों ने पूरे पेड़ को ही काट दिया, जिससे उसे आर्थिक और प्राकृतिक नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार ग्राम उस्का, पोस्ट पिपरौली निवासी राम वेलास त्रिपाठी ने क्षेत्राधिकारी गीडा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 फरवरी 2026 को उनके पड़ोसी सोनू सिंह, बृजमोहन उर्फ गोलू पुत्र स्व. सियाराम सिंह तथा जय राम सिंह पुत्र स्व. जगदीश सिंह उनके घर आए और उनके गाटा संख्या 133/2 में स्थित गुलर के पेड़ की दो डालियां काटने की अनुमति मांगी।पीड़ित का कहना है कि पड़ोसी होने के कारण आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए उन्होंने केवल दो डालियां काटने की अनुमति दी थी। लेकिन जब वह घर पर मौजूद नहीं थे,उसी दौरान आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत पूरे गुलर के पेड़ को ही काट दिया। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा उसी दिन थाना गीडा में जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद हल्का दरोगा और बीट सिपाही मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने पेड़ काटने में प्रयुक्त कटर मशीन को अपने साथ थाने ले जाने की बात कही है।पीड़ित का आरोप था कि बार-बार बुलाने के बावजूद आरोपी थाने में उपस्थित नहीं हुए और अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (सीएम पोर्टल) पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उल्टा उन्हें ही बार-बार थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्राधिकारी से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।पीड़ित राम वेलास त्रिपाठी ने क्षेत्राधिकारी गीडा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वही इस पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए गीडा थाना प्रभारी को तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश दिया गया वही गीडा पुलिस तुरन्त मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई।

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.