महिला दिवस पर चमकी गोरखपुर के जमौली बुजुर्ग गांव की अंशिका यादव, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

गोरखपुर :  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “Times Women of Eminence 2026” कार्यक्रम में गोरखपुर जिले के जमौली बुजुर्ग गांव की 17 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंशिका यादव को खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 8 मार्च 2026 को लखनऊ के होटल हयात रीजेंसी में आयोजित हुआ।

समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अंशिका यादव को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर अंशिका ने अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

अंशिका यादव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश कुश्ती अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अपने कोच रमाकांत जी और श्यामपाल जी को दिया। उन्होंने कुश्ती की तैयारी स्वर्गीय श्री ज्ञान सिंह व्यायामशाला,चतुर बंदूआरी में की है, जहां लगातार अभ्यास और प्रशिक्षण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

अंशिका यादव की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही है।

इस सम्मान पर अंशिका यादव के माता पिता और शुभचिंतको ने खुशी जाहिर की है।

रिपोर्टर : कृष्णमोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.