एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर तहसील प्रशासन का सख्त एक्शन

गोरखपुर - तहसील सहजनवा क्षेत्र के नगर पंचायत सहजनवां में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) केसरी नंदन त्रिपाठी ने बुधवार को अनुभव गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर,वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं की गहन जांच की गई।एसडीएम त्रिपाठी ने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिए कि गैस की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही,उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर और उचित कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए।स्थानीय उपभोक्ताओं ने इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रशासन के इस कदम से गैस वितरण में सुधार होगा और कालाबाजारी पर रोक लगेगी। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹975 है,लेकिन कई जगहों पर अधिक वसूली की शिकायतें सामने आ रही थीं,जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई।

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.